सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 crore rupees will be spent to develop the city market.

Basti News: 50 करोड़ से होगा नगर बाजार का विकास

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
50 crore rupees will be spent to develop the city market.
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को हुई। अध्यक्षता चेयरमैन नीलम सिंह ने की। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को परिसीमन के साथ लागू कर आधी आबादी को अधिकार दिए जाने के प्रस्ताव को पारित कराया। ईओ श्रृष्टि सिंह ने कहा कि 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रस्ताव तैयार कराकर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
Trending Videos

चेयरमैन ने कहा कि 15 वार्डों में जन सामान्य की मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री नवसृजन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पंडित दीन दयाल नगर विकास योजना, आकांक्षी योजना, वंदन योजना, राज्यवित्त, अमृत योजना, नगरीय झील पोखर तालाब योजना, सीवरेज एवं जल निकासी योजना, राज्य सेक्टर पेय जल योजना,सूडा योजना में लगभग 50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना लिए 2000 लाभार्थियों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर बाजार को सोलर नगर बनाने, महापुरुषों की स्मृति में स्वागत द्वार बनाने एवं योजनाओं को महापुरुषों के नाम पर संचालित किया जाएगा। एक बड़े पार्क, इनडोर स्टेडियम, अग्निशमन केंद्र बनाने का प्रस्ताव पुनः शासन को भेजा जाएगा तथा नगर बाजार स्थित मंडी स्थल के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार का प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर पंचायत को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। खाली भूमि को सुरक्षित किया जाएगा।
शौचालयों की मानीटरिंग होगी। वॉटर कूलर की व्यवस्था और मजबूत होगी। निराश्रित, विधवा, दिव्यांग और वृद्ध को चिन्हित कर पेंशन के लिए प्रयास होगा। स्कूलों की चहारदीवारी पर सुरक्षाकिट लगाए जाएंगे। जानवरों को पकड़ने के लिए अवस्थापना निधि से कैटल कैचर क्रय किया जाएगा।
नगर जूनियर हाईस्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी तथा नक्षत्र शाला बनकर तैयार है, जिसको शीघ्र विद्यार्थियों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। सभी मोहल्लों में लटकते तार, जर्जर खंभे ट्रांसफर क्षमता वृद्धि के लिए बिजली निगम को पुनः लिखा जाएगा। बिहौती कुओं का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
सभासद राजेश पांडेय, राज कुमार चौधरी, अखिलेश यादव, सत्यराम निषाद, राम सजन यादव, विजय साहनी, सबीना परवीन, रंजना देवी, सोनी सोनकर, किरन राजभर ,संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
वहीं, नामित सभासद रामचंद्र सोनकर, भानु प्रताप रावत और प्रदीप निषाद का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed