{"_id":"69ea8be1d43828e25b021a80","slug":"up-board-girls-dominate-in-10th-and-12th-exams-basti-news-c-207-1-bst1006-157400-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों का दबदबा
विज्ञापन
हाईस्कूल में जिले की टॉपर साक्षी चौधरी को मिठाई खिलाते विद्यालय के शिक्षक-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गया। जिसमे दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी चौधरी ने हाईस्कूल में 96.50 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। जबकि इंटरमीडिएट में ममता एजुकेशनल एकेडमी, सिकंदरपुर की छात्रा दिव्यांशी श्रीवास्तव को जिले में सर्वाधिक 93.2 प्रतिशत अंक मिला है। इंटरमीडिएट में कुल 12 और हाईस्कूल में 22 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए छात्र-छात्राएं नेट और मोबाइल तो कुछ विद्यालयों की तरफ रूख कर लिए। परिणाम जारी होते ही छात्र खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल टॉप टेन सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली साक्षी चौधरी के अलावा श्री एसबीएसपीडीएमबीआईसी अरजीडुही दुबौलिया की दीपा राजभर ने 96 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान पाया है।
इसी तरह से तीसरे स्थान पर दो छात्रों ने जगह बनाई है। इसमें दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रूधौली की अंकिता यादव ने 95.67 और उसी विद्यालय की राधिका चौधरी ने भी 95.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी तरह से चौथे स्थान पर दो छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हरैया के रूद्र प्रताप वर्मा ने 95.17 प्रतिशत और दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रूधौली की छात्रा अंकिता पटेल ने 95.17 प्रतिशत अंक पाया है।
इसी तरह से इंटरमीडिएट की टॉपर ममता एजुकेशनल एकेडमी, सिकंदरपुर की छात्रा दिव्यांशी श्रीवास्तव ने 93.2 तो एसआरबीपीजीएमआईसी फरेन्दिया की छात्रा श्रद्धा मिश्रा ने 92.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान पाया है। जबकि दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज, रूधौली दयानगर की छात्रा शकुंतला ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
बीपीडीएल गर्ल्स, बिहरा बाजार महराजगंज की छात्र अमित कुमार 90.8 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान और गौरी दत्त यादव स्मारक इंटर कॉलेज चंगेरवा बस्ती की सबीहा खातून ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान पाया है। परिणाम जारी होते ही बेहतर अंक पाने वाले छात्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X