{"_id":"69e1315d77bde3c18908b004","slug":"brutality-catering-contractor-enraged-at-receiving-rasgulla-poured-diesel-on-the-child-and-set-him-on-fire-basti-news-c-7-1-gkp1041-1292198-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हैवानियत...रसगुल्ला लेने पर भड़के कैटरिंग ठेकेदार ने बच्चे पर डीजल डालकर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हैवानियत...रसगुल्ला लेने पर भड़के कैटरिंग ठेकेदार ने बच्चे पर डीजल डालकर जलाया
विज्ञापन
डीजल जलाने से झुलसा चमन-संवाद
विज्ञापन
छावनी (बस्ती)। थाना क्षेत्र के मलौली गांव में 11 साल के बच्चे के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला लेने पर भड़के कैटरिंग ठेकेदार ऐसा भड़का कि उसने बच्चे पर डीजल डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अयोध्या मेडिकल कॉलेज पहुंचे पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मामले में बच्चे के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुुसार, नवाबगंज गाेंडा के दुर्जनपुर के रहने वाले संतोष के बेटा चमन (11) बचपन से ही छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला स्थित अपनी ननिहाल में रहता है। चमन की मां की मृत्यु हो चुकी है। बताया जा रहा है कि चमन की नानी के मायके थाना क्षेत्र के ही मलौली गोसाई में बुधवार को विवाह था। चमन भी नानी के साथ उसमें शामिल होने पहुंचा था।
रात के समय लोग जब भोजन कर रहे थे तब चमन जिस स्थान पर खाना बन रहा था बार-बार वहां जा रहा था। इस दौरान उसने एक-दो बार रसगुल्ला निकाल लिया। आरोप है कि चमन के बार-बार रसगुल्ला निकालने पर कैटरिंग ठेकेदार भड़क गया। उसने चमन को पकड़ लिया और उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। आग लगने से वह चीखने लगा। जिसने भी यह दृश्य देखा उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में आग बुझाया गया लेकिन तब तक उसके चेहरे से लेकर कमर तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए पर इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, सूचना पर पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद कैटरिंग ठेकेदार भाग निकला। थानाध्यक्ष छावनी चंदन ने बताया कि मामले में चमन के मामा देवी प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात कैटरिंग ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
Trending Videos