सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleaning of the Kuano River at Amhat Ghat continued for the second day.

Basti News: दूसरे दिन भी हुई अमहट घाट पर कुआनो नदी की सफाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of the Kuano River at Amhat Ghat continued for the second day.
कुआनो नदी में मलबा हटाती क्रेन मशीन। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर के अमहट घाट पर कुआनो नदी अब कुछ ही दिन बाद झलकने लगेगी। नदी को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेज हो गई है। अभी कुछ दिन पहले मनवर नदी के जीर्णोद्धार को लेकर हुए आंदोलन से सबक लेकर प्रशासन कुआनो नदी के सफाई के मुद्दे पर अलर्ट हो गया है। इस बार कुआनो की सफाई के लिए श्री शनैश्वर मंदिर के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पं. सरोज मिश्र ने पिछले महीने डीएम को पत्रक सौंपा था।
Trending Videos

इधर नदी साफ नहीं होने पर पिछले सप्ताह सामाजिक कार्यकर्ता ने दोबारा नदी में पड़े मलबे का फोटो और वीडियो बनाकर सीडीओ सार्थक अग्रवाल को सौंपा। इसके बाद सीडीओ ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु निगम के एक्सईएन से तत्काल मलबा हटवाने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को नदी पड़े पुराने पुल का मलबा हटाने के लिए दो क्रेन मशीन उतारी गई। नाव की मदद से मजदूरों की टीम से मलबा हटाने का काम दिन भर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान अमहट घाट पर नए पुल के नीचे मलबा हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके बाद अगले चरण में घाट और नदी में व्याप्त शैवाल की सफाई की जाएगी। दरअसल दस साल पहले अमहट घाट पर कुआनो नदी का पुराना पुल टूट गया था।आठ साल पहले यहां नया पुल बनकर तैयार हुआ था। तभी से पुराने पुल का मलबा नदी में पड़ा हुआ है। पुराने पुल का ढांचा भी जर्जर अवस्था में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed