{"_id":"69c1953052e2d65df90c233a","slug":"change-in-weather-has-affected-health-increasing-number-of-patients-suffering-from-cold-and-cough-basti-news-c-207-1-bst1005-155364-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदले मौसम ने बिगाड़ी सेहत, सर्दी-खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदले मौसम ने बिगाड़ी सेहत, सर्दी-खांसी के बढ़े मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में बदले मौसम के कारण लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। सर्द-गर्म मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी, बुखार और निमोनिया के मरीज जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रहे हैं। एक मरीज को सर्दी-खांसी लगने पर ठीक होने में आठ से 10 दिन का समय लग रहा है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ देखी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे अधिक बच्चे इस मौसम की मार झेल रहे हैं। सुबह के समय ठंडक और दिन में गर्मी के बीच स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा उल्टी और दस्त के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. अखिलेश मद्धेशिया ने बताया कि वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस मौसम में सावधानी बरतें, पर्याप्त पोषण और आराम करें, ताकि वायरल और अन्य बीमारियों से बचा जा सके।
ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर नाक में संक्रमण के जरिये गले में भी खराश हो जाता है। मरीजों की जांच कर दवाएं दी जा रही है। सोमवार को ओपीडी में 957 मरीजों ने विभिन्न विभागों में परामर्श लिया। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग में रही।
कोट
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। आवश्यक जांच होने पर रिपोर्ट के आधार पर दवाएं दी जा रही हैं।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
Trending Videos