फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Comment on Kanwar Yatra sparks tension; police defuse the situation.

कार्रवाई का आश्वासन: कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस चौकी पर कांवड़ियों का विरोध- डेढ़ घंटे बाद शांत हुए

Sat, 01 Aug 2026 01:12 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 01:12 PM IST
सार

पुलिस और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के समझाने तथा कार्रवाई के आश्वासन के बाद कांवड़िये शांत हुए और अयोध्या के लिए रवाना हो गए। पुरानी बस्ती से शुक्रवार दोपहर विष्णु सोनकर अपने साथियों के साथ साइकिल से कांवड़ यात्रा लेकर अयोध्या जा रहे थे। कांवड़ियों का जत्था दक्षिण दरवाजा पहुंचा ही था कि वहां एक युवक ने कथित रूप से कांवड़ यात्रा पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

विज्ञापन
Comment on Kanwar Yatra sparks tension; police defuse the situation.
चौकी पर नाराजगी जताते कांवड़िए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों पर एक युवक की कथित अभद्र टिप्पणी के बाद शुक्रवार को दक्षिण दरवाजा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। नाराज कांवड़िये दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के समझाने तथा कार्रवाई के आश्वासन के बाद कांवड़िये शांत हुए और अयोध्या के लिए रवाना हो गए। पुरानी बस्ती से शुक्रवार दोपहर विष्णु सोनकर अपने साथियों के साथ साइकिल से कांवड़ यात्रा लेकर अयोध्या जा रहे थे।

विज्ञापन

कांवड़ियों का जत्था दक्षिण दरवाजा पहुंचा ही था कि वहां एक युवक ने कथित रूप से कांवड़ यात्रा पर अभद्र टिप्पणी कर दी। आरोप है कि उसने कांवड़ियों के साथ अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग किया। इससे कांवड़िये आक्रोशित हो गए और विरोध जताते हुए दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद कांवड़ियों ने अपना विरोध समाप्त कर अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा।

प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि कांवड़ियों को शांत कर अयोध्या रवाना कर दिया गया है। विष्णु सोनकर की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed