सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of drains and roads in the district hospital is stuck, people are troubled.

Basti News: जिला अस्पताल में नाली व सड़कों का निर्माण फंसा, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of drains and roads in the district hospital is stuck, people are troubled.
विज्ञापन
- विधायक निधि से सड़क और नाली के लिए मिल चुकी है रकम
Trending Videos

- क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत भी निर्माण की स्वीकृति







बस्ती। जिला अस्पताल की बदहाल हो चुकी सड़कें और टूटी नालियां मरीजों व तीमारदारों का दर्द और बढ़ा रही हैं। उपचार से पहले लोगों को अव्यवस्था से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर की अधिकांश सड़कें और नालियां खराब हैं। बताया जा रहा कि, निर्माण के लिए दो कार्ययोजना स्वीकृति है, बावजूद इसके इसमें ढिलाई बरती जा रही है।
जिला अस्पताल परिसर में विभागीय बजट से 1.6 करोड़ की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव मांग भी उठा चुके हैं। भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से मुहर लग गई थी। इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया था। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस को जिम्मेदारी भी सौंपी गई, मगर अभी तक निर्माण संबंधी कार्य शुरू न होने से लगातार परेशानियां बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी योजना क्रिटिकल गैप्स है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने पूर्व की कार्ययोजना में शामिल न होने वाली दो सड़क और नाली के निर्माण के लिए पहल की थी। इसके लिए आठ लाख रुपये स्वीकृत है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, अभी यह भी कार्य शुरू नहीं कर सकी है। इससे मरीजों, तीमारदारों के अलावा डॉक्टर, कर्मी को भी परेशान होना पड़ रहा है। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत दो सड़क 115 मीटर और 110 मीटर बनाई जाएंगी। इसके लिए करीब आठ लाख रुपये स्वीकृत हुआ है।



---



मुख्य सड़क बदहाल, चोटिल हो चुके हैं मरीज व डॉक्टर



जिला अस्पताल परिसर की मुख्य सड़क काफी समय से बदहाल अवस्था में है। सड़क में गड्ढे भी बन गए हैं। इससे स्ट्रेचर को लाने और ले जाने में दिक्कत होती है। मरीजों को उससे गिरने का भी डर रहता है। खराब सड़क और टूटी व खुली नाली में गिरकर डॉक्टर का पैर तक टूट गया है, वहीं कई मरीज गिर चुके हैं। इसके बाजवूद इस कार्य में तेजी नहीं दिखाई जा रही है, जबकि इसके लिए 1.6 करोड़ रुपये स्वीकृत है। वहीं, प्राइवेट वार्ड से एसआईसी और चिकित्सकों के आवास तक पहुंचने वाली सड़क भी खराब है।







बोले तीमारदार



जिला अस्पताल की सभी सड़कें खराब हैं। सड़क के गड्ढे अक्सर मरीजों को दर्द देते हैं। इसके बाजवूद निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। स्ट्रेचर को इस सड़क चलाना बहुत ही मुश्किल होता है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।



- अशोक शर्मा, मुंडेरवा
-----



- इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी, चिल्ड्रेन वार्ड, ओटी और आवास तक की सड़कें खराब हैं। नाली टूटी है। ढक्कन न होने से अक्सर लोग उसमें गिर जाते हैं। जिला अस्पताल में ये अव्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है।



- अंश, मुंडेरवा







मुख्य सड़के और नाली का निर्माण विभागीय बजट से कराया जाएगा। पूर्व में इस कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था भी नामित है। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत भी दो सड़कें बनेंगी। कार्य जल्द शुरू हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed