सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drain construction is being done as per standard

Basti News: नाली निर्माण मानक के आधार पर हो रहा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drain construction is being done as per standard
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम बडकुईंया में ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग व अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य को लेकर की गई शिकायत व विरोध के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला राजनीति बताते हुए क्लीनचिट दे दी है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की जांच आख्या में साफ कहा है कि ग्राम प्रधान सार्वजनिक हित में जलनिकासी और सड़क निर्माण का कार्य करा रहे हैं, जबकि कुछ लोग काम रुकवाने में जुटे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर पुराना खड़ंजा मिला और यह भी सामने आया कि गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या है। इसके समाधान के लिए ग्राम प्रधान द्वारा अंडरग्राउंड नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed