सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Organizational strength will be the basis of victory

Basti News: सांगठनिक मजबूती ही बनेगी जीत का आधार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Organizational strength will be the basis of victory
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले के सभी 400 शक्ति केंद्रों पर एक साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठकें हुई। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी तथा बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की को और अधिक मजबूत करने पर विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन मोड में है। शक्ति केंद्रों पर एक साथ यह बैठकें हर माह के आखिरी रविवार से पहले वाले रविवार को होंगी। हमारा लक्ष्य हर बूथ को डिजिटल व सांगठनिक रूप से अजेय बनाना है। भाजपा नेता राजेश पाल चौधरी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव आदि लोगों ने अलग-अलग शक्ति केंद्रों पर बैठक ली।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed