बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even after three months, the smuggler remains elusive.

Basti News: तीन माह बाद भी तस्कर पकड़ से दूर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Even after three months, the smuggler remains elusive.
विज्ञापन
कप्तानगंज। जिले की पुलिस पशु की तस्करों के आगे बेबस दिख रही हैं। तीन माह बीत जाने के बाद भी पिकअप छोड़कर भागे पशु तस्करों को अब तक पुलिस नहीं पकड़ पाई। पशु तस्करों को खोजने के लिए स्वाट, एसओजी टीम, पैकोलिया पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी तस्करों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही हैं। पैकोलिया पुलिस पिकअप तो कब्जे में ले लिया लेकिन पशु तस्करों को खोजने में विफल है। वही घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के पशुपालक भयभीत है। कब कौन सी जगह पर पशु तस्कर घटना को अंजाम दे कुछ भरोसा नही रह गया है जिसके चलते पशुपालक परेशान हो गए है। पशु तस्करों द्वारा लगातार लोकल एजेंटों के सहयोग से क्षेत्र के गोवंशीय और पालतू पशुओं को अपना निशाना बना रहे हैं।
Trending Videos

क्षेत्र के संतोष सिंह, बागीश पांडेय, संदीप सिंह, रामजी यादव ने बताया कि यदि पुलिस सक्रिय हो जाए तो पशु तस्करों के रैकेट विफल हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो संतकबीरनगर जिले के नरायनपुर, अयोध्या के जुबेरगंज, गोरखपुर जिले में लगने वाले पशु बाजारों में पशु तस्कर जुटते हैं। बस्ती जिले में आंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, संतकबीरनगर, गोंडा, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आगरा तक के पशु तस्करों के नेटवर्क फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed