फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewellery and cash stolen from a locked house

Basti News: बंद मकान से जेवर व नकदी की चोरी

Tue, 04 Aug 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from a locked house
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी के पास बंद मकान में पीछे के गेट का ताला तोड़कर चोर जेवर व नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी कलवारी मुस्तहकम ने बताया कि रविवार सुबह घर में ताला बंद कर वह अपने रिश्तेदार जो गोरखपुर में भर्ती थे उन्हें देखने के लिए पत्नी के साथ गया था। रात में लगभग 10.20 बजे जब घर वापस आया। बाहर के गेट में लगे ताले को खोलने के बाद जैसे ही घर के अंदर गया कि देखा पीछे के गेट का ताला टूटा था। जब गेट के पास जाकर देखा तो गेट के पीछे लगी जाली को तोड़कर उसमें हाथ डालकर चोर ने अंदर के ताले को काट दिया था।
विज्ञापन

घर में तीन कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से का कुंडी निकाल कर मां के बक्से से सोने व चांदी के जेवर और रुपये, उसके भाई सोहन की पत्नी ज्योति के बक्से से चांदी के जेवर और 15,000 कैश चुरा ले गए। सोमवार दोपहर में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed