फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Training given to ASHAs through e-Kavach app

Basti News: आशाओं को ई-कवच एप से दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Training given to ASHAs through e-Kavach app
- मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं दस्तक अभियान की दी जानकारी
विज्ञापन

टिनिच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ परिसर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ई-कवच एप के माध्यम से एचबीएनसी, एचबीवाईसी, नियमित टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक सर्वजीत चौरसिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संचालित दस्तक अभियान की अवधि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर लोगों को साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनकी जानकारी ई-कवच एप पर दर्ज करते हुए जांच एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजेंगी। व ई-कवच पर गर्भवती महिलाओ का पंजीकरण यथा शीध्र करेगी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नरेंद्र जायसवाल, आशा संगिनी मंजू जयसवाल, पूनम, प्रेमलता पांडेय, वंदना, नीलम सिंह, सुषमा, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed