फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Memorandum submitted for Kanwar holiday and adjustment

Basti News: कांवड़ अवकाश और समायोजन के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for Kanwar holiday and adjustment
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह व मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। कांवड़ मेले के दौरान विद्यालयों में अवकाश घोषित करने, शिक्षामित्रों के समायोजन तथा जनगणना कार्य का लंबित पारिश्रमिक भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ मेले के दौरान भारी भीड़ और रूट डायवर्जन के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 अगस्त से 12 अगस्त तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए। इसके अलावा, संगठन ने मांग की कि दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय अथवा निवास स्थान के निकट स्थित विद्यालयों में समायोजित अथवा स्थानांतरित किया जाए, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने तहसील हर्रैया एवं बस्ती सदर में जनगणना कार्य पूरा कर चुके शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के लंबित पारिश्रमिक और मानदेय का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद संबंधित कर्मियों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंन्त्री प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, हरेंद्र यादव, सनद पटेल, बृजेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, सुधीर तिवारी, विजय यादव शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed