{"_id":"6a70e607ccd4d9349709986f","slug":"teenage-girl-found-hanging-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-bst1006-163647-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली किशोरी
Tue, 04 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव में सोमवार को 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान आरती पुत्री दुर्गा प्रसाद निषाद निवासी उभाई के रूप में हुई है। किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हाे सका है।
परिजनों के अनुसार, आरती के पिता दुर्गा प्रसाद निषाद सुबह सब्जी की खेती के लिए खेत गए थे जबकि उसकी मां एक बेटे और एक बेटी को लेकर हर्रैया आधार कार्ड बनवाने गई थीं। घर पर आरती अपनी दादी के साथ थी। दोपहर में जब पिता खेत से घर लौटे तो उन्होंने आरती को खाना देने के लिए आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह कमरे के अंदर पहुंचे। वहां आरती दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली।
सूचना पर दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ दुबौलिया जीवन त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।