सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Cricket Academy defeated Basti Stadium by 116 runs

स्पर्धा : खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 116 रनों से दी शिकस्त

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Khair Cricket Academy defeated Basti Stadium by 116 runs
विजेता टीम ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​​थि स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अंडर-12 क्रिकेट ट्राई सीरीज प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मुकाबला खेला गया। जिसमें खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 116 रनों से शिकस्त दी। मैच के दौरान दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे।
Trending Videos

टॉस जीत कर खैर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से देवांश यादव ने 30, अंकित चौधरी ने 29, जैद ने 25 और रूद्र पाल ने 10 रनों की पारी खेली। बस्ती स्टेडियम की तरफ से अभिज्ञय दो, संस्कार, लेख और सक्षम ने एक-एक विकेट लिए। 178 के जवाब में उतरी बस्ती स्टेडियम मात्र 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ऐश्वर्या को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने 11 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से रुद्रपाल ने तीन विकेट लिए। जैद, वीर, अंकित और विराट ने एक-एक विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन करने वाले दिव्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed