सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Male and female wrestlers showed their strength in the Dangal.

Basti News: दंगल में महिला पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Male and female wrestlers showed their strength in the Dangal.
विज्ञापन
तरकुलवा/रामपुरगढ़। विकासखंड के भिसवा शिव मंदिर प्रांगण में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया।
Trending Videos

कुश्ती का शुभारंभ आयोजन ग्राम प्रधान बाबा बालक दास, भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव के प्रतिनिधि रवि प्रताप राव, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, दिवाकर राव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष पहलवानों में हनुमानगंज के भयंकर ने उत्तराखंड के पंकज को अपने दांव से चित कर दिया। वहीं महिलाओं में गोरखपुर की पहलवान सीता ने कानपुर की खुशी को आसमान दिखाया। इसी प्रकार बनारस की पहलवान सोनम को नेपाल की पहलवान रूबी थापा ने चित किया।
जबकि भीष्म की रौनक को मुड़ीकटवा के जूनियर ने धोबीपाट दांव से धूल चटाया। इसके अलावा गोरखपुर, अयोध्या, बिहार, कुशीनगर, बिहार आदि विभिन्न प्रांतों के पहलवानों दंगल प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने दांव पेंच से लोगों को रोमांचित किया। निर्णायक की भूमिका में अयोध्या के बजरंगी पहलवान रहे।
संचालन भाजपा मंडल महामंत्री राम बहाल पटेल ने किया। इस दौरान प्रधान राधेश्याम गुप्ता, रणजीत सिंह, रविन्द्र यादव, गणेश राव, हरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह, राम ख्याली प्रसाद, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed