{"_id":"69c0416ff4e827d13d070907","slug":"man-arrested-for-murdering-woman-throwing-her-body-on-railway-track-basti-news-c-207-1-bst1006-155334-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिला की हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए महिला की हत्या करने के आरोपी गौर क्षेत्र के पिकौरा निवासी आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव को रविवार को अटरा पुल के पास से दबोच लिया।
पुलिस का दावा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर कटरा की रहने वाली महिला उमा ओझा (56) की छह मार्च को हत्या कर शव को गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के ट्रेक पर फेंक दिया था। पुलिस लाइंस सभागार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के लिए आरोपी ने गहरी साजिश रची थी।
उन्होंने बताया कि गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पॉइंट मैन ने छह मार्च को वाल्टरगंज पुलिस को सूचना दी कि एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू की। इस दौरान पति मेश्वर दत्त ओझा ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की।
पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 21 मार्च को महिला के पति की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर की गई। सीसीटीवी कैमरे, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला के मकान में रहने वाले किरायेदार अश्वनी गुप्ता की दुकान पर मुनीब था।
महिला के पति 14 वर्ष से पैरालाइसिस होने के कारण बिस्तर पर थे। उनका इकलौता बेटे का नशे का आदी है, एक शादीशुदा बेटी अपने घर रहती थी। वह महिला के घर पर दवा-इलाज, कहीं आने-जाने में मदद करता था। नवंबर 2025 में महिला की सिद्धार्थनगर में स्थित दो बीघा खेती की जमीन करीब 19.50 लाख रुपये में लिखवाया था, 3.50 लाख देकर 16 लाख बाकी लगाया था।
महिला और उसके पति जब रुपये के लिए ज्यादा दबाव बनाने लगे तब उसने पांच मार्च को महिला फोन कर बताया कि शाम को रुपये दे देगा। उसी दिन शाम सात बजे उसने महिला को फोन कर लखनऊ में रुपये देने की बात कह बड़ेवन के पास बुलाया।
बाइक घर रखकर बभनान रेलवे स्टेशन से लखनऊ चलने के लिए कह कर बाइक से गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के किनारे से जाते समय रास्ते में पेशाब करने के बहाने उन्हें उतार दिया और पीछे से आकर उसका गला दबा कर मारने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
Trending Videos