{"_id":"69c19611cfd279280c016f73","slug":"rail-operations-were-halted-for-three-hours-between-munderwa-chureb-basti-news-c-207-1-bst1006-155414-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंडेरवा-चुरेब के बीच तीन घंटे ठप रहा रेल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंडेरवा-चुरेब के बीच तीन घंटे ठप रहा रेल संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा-चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच रेल इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से सोमवार को तीन घंटे का ब्लॉक रखा गया। जिससे दो एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। इन ट्रेनों को गोंडा- बढ़नी रेल मार्ग के रास्ते निकाला गया। जबकि अन्य कुछ ट्रेनों को कासन (धीमी गति) पर चलाया गया।
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के मुंडेरवा-चुरेब रेलवे स्टेशन के मध्य रेल इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ब्लॉक लिया गया। ऐसे में इस रूट की राधिकापुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस और गंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाया गया। मार्ग परिवर्तित होने से इन ट्रेनों का ठहराव मनकापुर जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर निरस्त रहा। इसके अलावा अन्य सभी ट्रेनें बस्ती, गोंडा के रास्ते चलाई गई।
जिस स्थान पर ब्लॉक रहा वहां ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। दोपहर बाद ब्लॉक खत्म होने पर सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से चालू हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुंडेरवा-चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग पावर ब्लॉक के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ देर के लिए ब्लॉक लिया गया था। जिसके चलते दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अन्य सभी ट्रेनें का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है।
Trending Videos