सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief will be provided by the stoppage of two summer special trains

Basti News: दो समर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव से मिलेगी राहत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Relief will be provided by the stoppage of two summer special trains
विज्ञापन
बस्ती। नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्मी में राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से सोमवार को छपरा पठानकोट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। जबकि 10 अप्रैल से गोरखपुर-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का ठहराव बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।
Trending Videos

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से महानगरों से आने और जाने वाले यात्रियों को अब और राहत मिलेगी गर्मी की छुट्टियों में गांव आने वाले परिवार को ग्रीष्मकालीन ट्रेनों में आसानी से बर्थ मिल जाएंगे और उनकी यात्रा भी आसानी से पूरी होगी। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 05193/05194 छपरा-पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचलन छपरा रेलवे स्टेशन से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन सोमवार को छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से दो बजे आगे के लिए प्रस्थान की है, जो गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 9:59 बजे पहुंचेगी और गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला कैंट, लुधियाना के रास्ते पठानकोट तक जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05194 इसी रास्ते से वापस आएगी। जो बस्ती रेलवे स्टेशन पर 1:05 बजे पहुंचेगी और गोरखपुर के रास्ते छपरा को जाएगी। यह ट्रेन 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
इसमें यात्रियों के लिए कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जबकि दस अप्रैल से 11 जुलाई तक गोरखपुर लाल कुआं समर विशेष स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कुल 14 फेरों के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 17 कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed