{"_id":"69c040a848dd0f67ce0b5ad9","slug":"rss-volunteers-organised-a-procession-on-the-occasion-of-indian-new-year-basti-news-c-207-1-bst1005-155326-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भारतीय नव वर्ष पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भारतीय नव वर्ष पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन
आरएसएस के पथ संचलन में शामिल लोग स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को एकत्रीकरण एवं पथ संचलन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ जिला सह संघचालक प्रमोद, कार्यक्रम अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला और मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ. अवधेश ने भारत माता के चरणों मे पुष्पार्चन कर किया। डॉ. अवधेश ने कहा कि भारतीय नव वर्ष संकल्प का दिवस है। नवसंवत्सर सबसे प्राचीन संवत्सर है।
उन्होंने कहा कि हम सभी पंच परिवर्तन की चर्चा कर रहे हैं लेकिन इस पर कार्य भी करें और यह हमारे अंदर समाहित हो ऐसा प्रयास होना चाहिए। यह पर्व ब्रह्मा जी द्वारा श्रृष्टि की रचना तथा काल गणना का प्रारंभ दिवस है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक का दिवस है। सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत के शुभारंभ का दिवस है।
नवरात्र का प्रारंभ है, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना का दिवस है। भगवान झूलेलाल का जन्म दिवस है और जिस संघ का हम संघ शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। यह सृष्टि के आरंभ का दिन है।
जिला कार्यवाह नीरज, प्रांत गोसेवा प्रमुख अखिलेश, प्रांत समरसता प्रमुख सुभाष, ऋषि, आशीष, अरविंद, भवानी प्रसाद, विष्णु प्रसाद, संतराम, श्रीराम, गोविंद सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos