{"_id":"69c6d21ff7faa4b4d202aa08","slug":"shortage-of-diesel-petrol-and-cooking-gas-persists-leaving-consumers-troubled-basti-news-c-208-1-deo1015-178039-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बनी रही किल्लत, उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बनी रही किल्लत, उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को भी डीजल और पेट्रोल की और रसोई गैस की किल्लत बनी रही। इसको लेकर उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे।
भाटपार रानी के बेलीपार चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की लंबी लाइन लगी रही। बाद में वहां की भी स्थिति ड्राई हो गई। इसके अलावा संवरेजी, भठवा तिवारी, भिंगारी बाजार, पिपरा बघेल, बंगरा बाजार, टीकम पार, रतसिया आदि स्थानों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर भी ड्राई की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को मजबूरी में ब्लैक तेल महंगे दामों पर जमाखोरों से लेना पड़ रहा है। पंप के मालिकों ने बताया कि बैतालपुर डिपो में फोन करने पर कोई उठाता ही नहीं है, जिससे गाड़ी कब आएगी कुछ पता पता नहीं है। आने पर सूचना दे दी जाएगी।
यही हाल रसोई गैस का भी है। जिनकी बुकिंग है और पर्ची कटी हुई है, वे सिलिंडर के लिए परेशान घूम रहे थे। भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की केवाईसी और बुकिंग करने की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी केवाईसी कराने में हो रही है।
Trending Videos