सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The creators enthralled the audience with contemporary presentations.

Basti News: रचनाकारों ने समसामयिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The creators enthralled the audience with contemporary presentations.
कवि गोष्ठी में मौजूद साहित्यकार। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। प्रगतिशील लेखक संघ बस्ती इकाई के तत्वावधान में अर्चना श्रीवास्तव के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संयोजन डॉ. अजीत श्रीवास्तव राज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षताअधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा तथा मुख्य अतिथि प्रो. रघुवंश मणि एवं संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया।
Trending Videos

अध्यक्षता कर रहे श्याम प्रकाश शर्मा ने अपनी रचना सुनते हुए कवि की रचनाओं को सीप का मोती बताया और कहा कि वह इस मोती की तरह साफ सुथरे हृदय वाले व्यक्तित्व होते हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी गोष्ठियां अनवरत होती रहनी चाहिए जिससे तमाम तरह की साहित्यिक विचार धाराएं सामने आती हैं। आज संवेदनाएं और मानवता खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बीएन शुक्ला ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। डॉ. वीके वर्मा ने गढ़ों प्रगति के नित आयाम, कर दो अब से युद्ध विराम सुनाकर समाज को आईना दिखाया। डॉ अजीत श्रीवास्तव राज ने तुम न सोचो मुझे देखकर इस तरह, वस्तु क्रय हेतु न हूं मैं बाजार की प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई दिशा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed