{"_id":"69cabfb4c441cb16a008a4e9","slug":"the-elderly-man-was-attacked-on-the-head-with-a-stick-four-accused-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-155846-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बुजुर्ग के सिर पर डंडे से किया गया था वार, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बुजुर्ग के सिर पर डंडे से किया गया था वार, चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की हुई थी मौत
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट लगना पाया गया
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग के सिर पर डंडे से चोट लगने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को मुख्य आरोपी विपिन यादव, रामरीत यादव व राधेश्याम सहित एक बाल अपचारी को गांव के दक्षिण बंधे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों को न्यायालय प्रस्तुत किया, जहां पर बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजते हुए तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी के घर पर सन्नाटा है।
बता दें कि, सेमरा मुस्तहकम गांव के राम कुबेर गौड़ और उनके पड़ोसी विपिन यादव के बीच आपसी विवाद चल आ रहा था। बताया जा रहा है कि होली के दिन गोबर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव था। बीते शनिवार रात करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में मामला हिंसक रूप ले लिया था। लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस वारदात में राम कुबेर गौड़ 75 को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
राम कुबेर के बेटे रामू गौड, उनकी पत्नी सुदामा देवी, बेटा राहुल भी घायल है, जबकि दूसरे पक्ष से विपिन यादव को चोटें आई थी। इस मामले में मृतक राम कुबेर के नाती राहुल की तहरीर पर पुलिस ने विपिन पुत्र श्याम, रामजीत पुत्र राम आसरे, राधेश्याम पुत्र राम आसरे, विनोद पुत्र राधेश्याम, अंशिका पुत्री रामजीत, मंशाराम पुत्र श्यामलाल, रितेश पुत्र बलिराम, कन्हैया पुत्र प्रभुदीन, एक बाल अपचारी व श्यामलाल के घर की अन्य महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी विपिन यादव, रामरीत यादव व राधेश्याम सहित एक बाल अपचारी को गांव के दक्षित बंधे से गिरफ्तार किया। तीनो को जेल भेजा व बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात है। वही आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजते हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos