सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The fate of the dignitaries...made a history-sheeter a nominated councilor.

Basti News: माननीयों का करम...हिस्ट्रीशीटर को बना दिया मनोनीत सभासद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The fate of the dignitaries...made a history-sheeter a nominated councilor.
सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ वायरल हो रही मनोनीत सभासद एवं एचएस दीपक चौहान की तस्वीर।
विज्ञापन
हर्रैया। नगर पंचायत हर्रैया में मनोनीत किए गए तीन सभासदों की सूची में थाने के एक हिस्ट्रीशीटर का भी नाम शामिल है। सूची सार्वजनिक होने के बाद अगले दिन मंगलवार को यह मामला तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर हिस्ट्रीशीटर का भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ फोटो वायरल होने लगा। इस मुद्दे को लेकर पार्टी में ही लोग अलग-अलग खेमों में बंटे नजर आए। कई भाजपा नेता भी पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कटाक्ष करते नजर आए।
Trending Videos

शासन से नामित सभासदों की सूची जारी होते ही हर्रैया नगर पंचायत के मनोनीत सभासद दीपक चौहान को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। वह हर्रैया थाने का एचएस हैं। मनोनयन के लिए प्रस्तावित नामों की सूची में निर्णायक भूमिका निभाने वाले भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर अपने दल के लोग कटाक्ष करना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तूल पकड़ लिया। मामला सार्वजनिक होने के बाद पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी भी जवाब देने से कतराने लगे। हर्रैया थाने में नामित सभासद दीपक चौहान का आपराधिक रिकाॅर्ड है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दीपक चौहान पर कुल सात केस दर्ज है। उस पर पहला केस वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था। गुंडा एक्ट के साथ एनडीपीएस एक्ट व मारपीट के केस है। आपराधिक गतिविधियों के चलते उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 90 ए भी मौजूदा समय में खुली हुई है। उसके खिलाफ आखिरी एफआईआर वर्ष 2024 में दर्ज होने के बाद हिस्ट्रीशीट खोला गया है।
हर्रैया नगर पंचायत में दीपक के अलावा दो और भाजपा कार्यकर्ता रवि गुप्ता व गीता गुप्ता को भी सभासद पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद में भी मनोनीत किए गए सभासदों को लेकर पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में नाराजगी साफ जाहिर हुई है। यहां भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म एफबी, इंस्ट्राग्राम और वाट्सएप पर बड़े नेताओं की ओर इशारा कर लोग टिप्पणी कर रहे हैं। इसमें कई पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल है।
-------
जब तक किसी के ऊपर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते तब तक उसे अपराधी नहीं कहा जा सकता है। वैसे सभासदों का मनोनयन शासन स्तर पर हुआ है। इसमें स्थानीय पदाधिकारियों की बहुत भूमिका नहीं होती है।
विवेकानंद मिश्र, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed