{"_id":"69c195e375b10f5f530c6594","slug":"trains-arriving-late-platforms-crowded-passengers-upset-basti-news-c-207-1-bst1006-155412-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विलंब से पहुंच रहीं ट्रेनें...प्लेटफार्म पर भीड़, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विलंब से पहुंच रहीं ट्रेनें...प्लेटफार्म पर भीड़, यात्री परेशान
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर यात्रियों की जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने जाने वाली स्पेशल ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से ट्रेनों के चलने के कारण प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ हो रही है। सोमवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन अप स्पेशल ट्रेन आठ घंटे और पूणे-गोरखपुर अप स्पेशल ट्रेन 4.30 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के साथ समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बावजूद इसके ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। तत्काल में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। विवश होकर लोग जनरल कोच में यात्रा कर रहे हैं। वहीं स्पेशल ट्रेनें कई घंटे की देरी से भी चल रही हैं। इससे यात्रियों को कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे समय सारणी के अनुसार नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से चल रही है, जबकि पूणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 4.30 घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस चार घंटे और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही थी।
प्लेटफार्म संख्या दो पर मौजूद यात्री गायघाट क्षेत्र के यात्री उमेश कुमार ने बताया कि परिवार के लोग स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से आ रहे हैं, लेकिन ट्रेन इतना लेट चल रही है, कि आठ घंटे से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठा हूं। ट्रेन कब आएगी, इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है, अभी और लेट हो सकती है।
कोट
यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। अब लगभग सभी ट्रेन समय से चलने लगी है, जो भी ट्रेन लेट हैं वह रास्ते में कवर कर लेगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे।
Trending Videos