सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unfit vehicles will not be allowed to run on the road...action will be taken

Basti News: सड़क पर नहीं दौड़ेंगे अनफिट वाहन...होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unfit vehicles will not be allowed to run on the road...action will be taken
विज्ञापन
- एक से 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान, बिना परमिट भी संचालित हाे रहे
Trending Videos


- बड़ी संख्या में अनफिट हैं वाहन, परिवहन और यातायात पुलिस के सहयोग से अभियान


बस्ती। जिले में अनफिट वाहन सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इनकी फिटनेस वर्षों पूर्व समाप्त हो चुकी है। डग्गामार वाहनों को सड़क पर चलते हादसे का खतरा बना रहता है। इनमें कई ऐसे भी वाहन हैं जो बेरोकटोक सरकारी कार्यालयों में संचालित किए जा रहे हैं। जनपद में ऐसे वाहनों की संख्या 3763 है। इसमें स्कूल वाहन भी शामिल हैं।
जनपद की सड़कों पर बड़ी संख्या में बिना फिटनेस वाले वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इनकों न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस का डर है। वाहनों की चेकिंग और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी संभालने वाली यातायात पुलिस भी अनफिट वाहनों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जिले में प्राइवेट और टैक्सी वाहनों में एक बड़ी संख्या बिना फिटनेस वाले वाहनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड पर ऐसे वाहन आसानी से यात्री ले जाते मिल जाएंगे, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। अनफिट और बिना परमिट वाले वाहनों को चलाने में सरकारी महकमा भी पीछे नहीं है। बताते हैं कि, बिना फिटनेस वाले वाहनों के संचालन से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसा नहीं है कि मौत बनकर सड़क पर दौड़ रहे इन वाहनों के बारे में परिवहन और पुलिस विभाग को जानकारी नहीं है।
यही नहीं, स्कूली वाहन भी बड़ी संख्या में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे। जिम्मेदार इसे लेकर खामोश और तमाशबीन बने हुए हैं। हालांकि, अब सख्ती दिखाई जा रही है। चूंकि, शासन स्तर से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान अनफिट वाहनों की जांच कर उन्हें फिट करेंगे। ताकि यात्री सुरक्षित रहें।

अनफिट और बिना परमिट संचालित वाहनों की जांच चल रही है। एक अप्रैल से विशेष अभियान चलेगा। बिना फिटनेस के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं दौड़ा सकते हैं। यातायात पुलिस के सहयोग से अभियान चलेगा। - फरीउद्दीन, आरटीओ, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed