सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 received appointment letters, 1492 Anganwadi workers received smartphones

Bhadohi News: 35 को मिला नियुक्ति पत्र, 1492 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मिला स्मार्ट फोन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
35 received appointment letters, 1492 Anganwadi workers received smartphones
आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को नियुक्ति पत्र वितरण करते जिपंअ अनिरूद्ध त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोक भवन सभागार लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को स्मार्ट फोन, नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संजीव प्रसारण जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों संग अधिकारियों ने देखा। यहां 1992 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन और 35 को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। हाथ में मोबाइल फोन और नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
Trending Videos

जिले में 346 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं 33 मुख्य सेविकाओं सहित 1492 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और 35 को नियुक्त पत्र वितरित किया गया। 20 आंगनबाड़ी केंद्र भवन नेवादा कला, कस्तुरीपुर, कंसापुर, डंगहर का लोकापर्ण जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। इसमें आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गई। नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं के माध्यम से गर्भवती माताओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी देखरेख में सीधा लाभ मिलेगा। दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था का श्रेय मुख्यमंत्री की कुशल नेतृत्व शैली को जाता है। योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। नौजवानों, महिलाओं, बालिकाओं को लाभ देकर सरकार उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके कर्तव्य के बारे में बताया। कहा काम पूरी ईमानदारी से करें। किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सरकार की मंशा पर हर कोई खरा उतरे। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, डीसी मनरेगा राजाराम, डिप्टी एनआरएलएम अनुराय राय, दिनेश कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed