{"_id":"69cae04f67831061ae022531","slug":"relief-when-the-balance-of-the-smart-prepaid-meter-runs-out-electricity-will-not-go-out-during-happy-hour-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141051-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर हैप्पी ऑवर में नहीं गुल होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर हैप्पी ऑवर में नहीं गुल होगी बिजली
विज्ञापन
कस्बे में एक मकान के बाहर लगा स्मार्ट मीटर। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले कनेक्शन धारकों के लिए राहत भरी यह खबर राहत भरी है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर नियमों में हल्की सी छूट दी है। अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर हैप्पी ऑवर (रात नौ से सुबह के 10 बजे तक) और रविवार, महीने के दूसरे शनिवार और सार्वजनिक अवकाश वाले दिन बिजली नहीं कटेगी। यह जानकारी बिजली निगम के अधिशासी अभियंता राधेश्याम ने दी है। जनपद के दो लाख 48 हजार बिजली उपभोक्ताओं के सापेक्ष बिजली निगम ने अब तक एक लाख 624 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस शून्य होते ही अब तक 10,653 उपभोक्ताओं की बिजली कट चुकी है। हालांकि, इसमें से 8444 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराया तो उनकी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। शेष 2209 ने अभी तक प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराया है। इस कारण उनकी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ये ऐसे उपभोक्ता हैं जो पहले से ही एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराए थे लेकिन बिल जमा नहीं किए थे। अधिशासी अभियंता राधेश्याम ने बताया कि प्रथम चरण में उन्हीं उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया है जो लंबे समय से बकाये बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बिजली निगम के कर्मचारी यदि उनका कनेक्शन काटने जाते हैं तो ऐसे उपभोक्ता मारपीट करने पर अमादा हो जाते थे। बिजली निगम की नई प्लानिंग के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में ज्यादा राजस्व की वसूली होगी।
करेंट बिल और एक महीने का अग्रिम भुगतान करने के बाद ही शुरू होगी आपूर्ति
अधिशासी अभियंता राधेश्याम ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है। बैलेंस खत्म होने पर उनकी आपूर्ति बंद है और पुराना बकाया भी है तो उन उपभोक्ताओं को करेंट बिल और एक महीने का अग्रिम भुगतान करने के बाद ही आपूर्ति शुरू होगी। उसके बाद हर महीने रिचार्ज कराने पर रिचार्ज अमाउंट का 10 फीसदी राशि पुराने बकाये में जुड़ जाएगी।
रिचार्ज पर मिलेगी दो फीसदी तक की छूट
स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऑनलाइन रिचार्ज करने पर उपभोक्ताओं को दो फीसदी तक की छूट मिलेगी। छूट की राशि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेंस में जुड़ेगा। ताकि उपभोक्ता उतने रुपये की बिजली इस्तेमाल कर सकें।
ये है व्यवस्था
उपभोक्ताओं की संख्या : 2 लाख 48 हजार
कुल स्मार्ट मीटर लगे - 100624
प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे - 10653
उपकेंद्रों की संख्या - 29
डिवीजन की संख्या - 02
बिजली निगम की नई व्यवस्था का अब सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से पुराने बकाये की जल्द से जल्द वसूली हो सकेगी। बिजली निगम किसी भी हाल में बैलेंस खत्म होने के बाद भी अवकाश की तिथि और हैप्पी आवर में बिजली नहीं काटेगा। - राधेश्याम, अधिशासी अभियंता, बिजली।
Trending Videos