{"_id":"69cae26f94e5597150015ff7","slug":"sunil-and-anisha-topped-in-bachelor-of-arts-and-prakash-and-afia-topped-in-science-class-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-141054-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्नातक कला में सुनील व अनीशा और विज्ञान वर्ग में प्रकाश व आफिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्नातक कला में सुनील व अनीशा और विज्ञान वर्ग में प्रकाश व आफिया अव्वल
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पत्रिका का विमोचन करते अतिथिगण। स्रोत-महाविद्यालय
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मोधावियों को सम्मानित किया गया। स्नातक कला वर्ग में सर्वोत्तम छात्र और छात्रा का सुनील मौर्य और अनीशा को मिला, जबकि विज्ञान वर्ग में प्रकाश मौर्य और आफिया बानो को दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी विंध्याचल मंडल मिर्जापुर प्रो. चंद्र प्रकाश ने सम्मानित किया। समारोह में ही महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रबोधिनी का विमोचन किया गया।
उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक कला वर्ग में स्वाती यादव स्नातक विज्ञान वर्ग में अक्सा निगार और परास्नातक में नाजिया बानो को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा अभियान, नवाचार परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना रोवर्स रेंजर्स मतदाता जागरूकता अभियान, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस, युवा दिवस, हर घर तिरंगा, वंदे मातरम अभियान आदि अंतर्गत हुए प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।
छात्र-छात्राओं में सायना, खुशी चौबे, आराध्या राय, आंचल यादव, प्रियंका, मोबशिरा मोबीन, वंदना राय, सुहानी मौर्य, नेहा माली, निवेदिता सिंह, अंजली यादव, कुसुम मौर्य, हुस्ना परवीन, दीपा राय, आकाश प्रजापति, शीतल गुप्ता, आंचल यादव, विकास शर्मा, रानी, बिरजू प्रजापति, खुशी सेठ, रितु कुमारी, शाइस्ता बानो, महविश बानो, रोशनी यादव, ज्योति देवी, कुसुम कुमारी, बुसरा, ऋषभ पाठक, गीता शर्मा, विकास शर्मा, अंकित भारती, आदर्श कुमार, अनीश कुमार को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। इसमें राष्ट्रभक्ति गीत, लोकगीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटिका आदि प्रस्तुत की।
आंतरिक आश्वासन गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा 2025-26 सत्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की चर्चा की। प्राचार्य डॉ. माया ने स्वागत किया।
संचालन डॉ. रुस्तम अली व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राज कुमार सिंह यादव ने किया। प्राध्यापक बृजेश कुमार, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. इफ्तेखार अंसारी, डॉ. विनोद भारती, आशीष जायसवाल आदि रहीं।
Trending Videos