{"_id":"69cae20a73e04540ec0f77f8","slug":"dharmraj-became-the-state-vice-president-of-the-pwd-regular-employees-union-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141034-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने धर्मराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने धर्मराज
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने धर्मराज यादव।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वेदपुर निवासी धर्मराज यादव को पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी संघ उप्र का प्रदेश उपाध्याय बनाया गया है। रविवार को लखनऊ के विश्व सरैया हॉल में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने के बाद जिले में कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद जनपद लौटने पर कर्मचारियों ने माला-फूल पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों के हक और अधिकारों को लगातार उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया कि अधिवेशन में यह तय हुआ कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारी संगठन आंदोलन को जारी रखेगा और आगे आंदोलन को और तेज करेगा।
जिला मंत्री चिंतामणि दुबे, उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, महेंद्र यादव, रामजीत, राजेंद्र प्रसाद, देव कुमार पाल, हरगेन सिंह, महेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने बधाई दी।
Trending Videos