सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A gathering adorned with ghazals, the listeners stayed until dawn

Bhadohi News: गजल से सजी महफिल, भोर तक जमे रहे श्रोता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A gathering adorned with ghazals, the listeners stayed until dawn
गोपीगंज नगर में कौव्वाली सुनाती गायक कलाकार। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
गोपीगंज। हजरत बाबा इब्राहिम शहीद और इस्माइल शहीद के आस्ताने पर आयोजित उर्स पर शनिवार की रात गोपीगंज में आयोजित कव्वाली मुकाबले में रात भर महफिल जमी रही।
Trending Videos

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कलाम के साथ मंदिर हो या मस्जिद हो गिरजाघर गुरुद्वारा, अल्हा इश्वर एक है। हमारा तुम्हारा, ऐसा हिंदुस्तान बना दे या मौला पेश किया तो महफिल में मौजूद सम शामयीन झूमते नजर आए। इससे पहले उर्स पर आयोजित कव्वाली का शुभारंभ समाजसेवी अनिल जायसवाल ने किया। आयोजक अंजुमन गौसिया कमेटी ने मुख्य अतिथि के साथ हाजी ताहिर चिश्ती व कव्वाला सनम वारसी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कलाकारों ने बाबा इब्राहिम शहीद व इस्माइल शहीद का मर्तबा बया करते हुए कलाम पेश किया। अपने उम्दा कलाम व गजल से रातभर ऐसी महफिल सजाया कि श्रोता प्रातः काल तक जमे रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कृष्ण खटाई, आनंद गुप्ता , अफरोज अली रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed