सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In Shiva's wedding procession, ghosts and spirits danced in odd ways

Bhadohi News: भोले की बरात में अड़भंगी बनकर नाचे भूत-पिशाच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
In Shiva's wedding procession, ghosts and spirits danced in odd ways
ज्ञानपुर में महाशिवरात्रि पर रथ में सवार होकर निकले भोलेनथ । संवाद - फोटो : मढ़ीदेवी ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते भक्त।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले में 17 स्थानों से शिव बरात निकाली गई। देवाधिदेव महादेव की बरात में अड़भंगी बनकर श्रद्धालु खूब झूमे। प्रमुख शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ और माता गौरा की शादी की रस्में निभाई गई। लोकाचार के बीच मंगल गीत गूंजेे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजायमान होते रहे। श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट सुंदरबन कटेबना से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साध्वी मां राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Trending Videos

यहां से वस्त्र लेकर ज्ञानपुर सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर जाकर विधि-विधान से पूजा पाठ किया गया। मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति शिवम क्लब के तत्वावधान में शाम को बाबा बड़े शिवधाम से निकाली गई बारात पूरे नगर का भ्रमण किया। ढोल, नगाड़ा, घंटा, घड़ियाल, शंख, मृदंग के साथ निकली बरात में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश, इंद्र, वरुण, सूर्य, चंद्र, गणेश, नारद आदि देवताओं के साथ भोलेनाथ की जहां आकर्षक झांकी शामिल रही। वहीं, भूत, पिशाच, काल, नंदी दिव्य नृत्य का प्रदर्शन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात बड़े शिव मंदिर से काली महाल, कबूतर नाथ मंदिर, केड़वरिया, सदर मोहाल, जीटी रोड चौराहा, जोगीबीर मंदिर, बरगदानंद हनुमान मंदिर, पश्चिम मोहाल, ज्ञानपुर रोड, जीटी रोड चौराहा, मिर्जापुर रोड, काली महाल होते हुए वापस शिवमंदिर पर आकर समाप्त हो गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक उदयभान सिंह, रामकृष्ण खट्टू,,बृजेश गुप्ता, भिखारी अग्रवाल, राज कुमार कौशल, आलोक अग्रवाल आदि रहे। तिलेश्वरनाथ शृंगार समिति की ओर से आनापुर से शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर दीपक तिवारी, राम अवतार मिश्रा, मुनीब दुबे, संतोष पांडेय, रत्नेश दुबे, किशन दुबे आदि रहे।
खमरिया नगर में बरात विंध्यवासिनी कार्पेट से चलकर मुकुंदपटटी मनऊरवीर पकड़ीतर बरतर मुख्य बाजार होते हुए भुजवा का शिवाला पर स्थापित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर संतोष केशरवानी, कृष्ण कुमार केशरवानी, संदीप मौर्य, कड़ेलाल हलवाई, महेश यादव, राजू मोदनवाल, ओम प्रकाश ठठेरा आदि रहे।
घोसियां में शिव बरात में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। झांकी का विधिवत शुभारंभ पुरानी शिव मंदिर से हुआ। यहां से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा घोसिया बाजार, सदर रोड, और जीटी रोड सर्विस लेन से होते हुए स्टेट बैंक मार्ग पहुंची और पुनः शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
इस मौके पर चेयरमैन बेबी एबरार, राजू बरनवाल, अनिल कुमार बरनवाल आदि रहे। सुरियावां में राम सेवा दल की ओर से शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर विजय गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, गुड्डू मोदनवाल, अवधेश आदि रहे।

ज्ञानपुर में महाशिवरात्रि पर रथ में सवार होकर निकले भोलेनथ । संवाद

ज्ञानपुर में महाशिवरात्रि पर रथ में सवार होकर निकले भोलेनथ । संवाद- फोटो : मढ़ीदेवी शिव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed