सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: 1,734 room inspectors assigned duty in the exam

यूपी बोर्ड : परीक्षा में 1734 कक्ष निरीक्षक की लगी ड्यूटी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 1,734 room inspectors assigned duty in the exam
डीआईओएस कार्यालय पर रविवार को काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करीब-करीब पूरी हो गई है। 94 केंद्रों पर 1734 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 55 हजार 684 परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 55 हजार 684 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से हर स्तर पर तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। तीनों एसडीएम को जोनल और जिलास्तरीय 12 अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एक-एक कक्ष में 20 छात्र संख्या के आधार पर 1734 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके लिए राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के अलावा आठ सौ बेसिक के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 से 15 फीसदी कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उनको लगाया जाएगा। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र भेजे जा चुके हैं। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Trending Videos

अवकाश के दिन खुला डीआईओएस कार्यालय
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय रविवार को भी खुला रहा। कक्ष निरीक्षकों से लेकर अन्य अधिकारियों का भी ड्यूटी चार्ट तैयार किया गया। जिन केंद्रों पर जरूरी कागजात नहीं पहुंचे थे उनको वितरित किया गया। डीआईओएस अंशुमान के साथ विभागीय कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed