{"_id":"69922879fb532427fb0745a2","slug":"attention-given-to-every-section-in-the-central-and-state-budgets-mp-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-139031-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय और प्रदेश के बजट में हर वर्ग का दिया गया ध्यान : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय और प्रदेश के बजट में हर वर्ग का दिया गया ध्यान : सांसद
त्रिलोकपुर में बजट पर चर्चा चौपाल में बोलते सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : गोविंदपुर माधव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को देखते चिकित्सक।
Link Copied
विज्ञापन
औराई। त्रिलोकपुर स्थित संत रविदास कुटिया पर रविवार को रबी गोष्ठी और चौपाल लगाई गई। इसमें कृषि, बिजली निगम सहित कई विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इसमें ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने रबी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के प्रयोग एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। रबी गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले में कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, बीडीओ दिलीप कुमार, एक्सईएन विद्युत आरके मौर्य आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।