सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of attacking with a sharp weapon arrested

Bhadohi News: धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking with a sharp weapon arrested
विज्ञापन
गोपीगंज। पुलिस ने कोटेदार और उसके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी सूरज मिश्र को धीरपुर बैदा गांव में उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

चितईपुर निवासी आनंद प्रकाश बिंद ने तहरीर में कहा कि 10 फरवरी को वह सरकारी राशन की दुकान पर राशन वितरित कर रहा था। उस दौरान दीपू मिश्र राशन लेने आया और अधिक राशन की मांग करने लगा। दुकानदार के असमर्थता जताने पर सूरज मिश्र को फोन करके बुलाया। इसके बाद सूरज धारदार हथियार लेकर आया। फिर दोनों ने मिलकर उसे और उसके पुत्र अखिलेश बिंद पर हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आए अतुल कुमार बिंद व राम अक्षयवर पर भी दोनों ने वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चारों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए सूरज मिश्र को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed