सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi topped in the model and Aurai block topped in the quiz

Bhadohi News: मॉडल में भदोही और क्विज में औराई ब्लॉक अव्वल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi topped in the model and Aurai block topped in the quiz
​विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आदर्श कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में बुधवार को राष्ट्रीय अविष्कार योजना के तहत जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
Trending Videos

इसमें अलग-अलग ब्लॉक से आए छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण से लेकर अन्य मॉडल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता और तार्किक दृष्टिकोण को विकसित करता है। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में भदोही ब्लाॅक प्रथम, औराई द्वितीय व अभोली ब्लाॅक के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में औराई-प्रथम, सुरियावां-द्वितीय व डीघ ब्लॉक के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया। मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को नई सोच व कर्तव्य का बोध कराते हुए अपना शत-प्रतिशत योगदान का आह्वान किया। बच्चों के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।
कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें भविष्य का वैज्ञानिक, इंजीनियर एवं नवाचारकर्ता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय कार्यक्रम के रूपरेखा पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्मार्ट खेती, डिजिटल तकनीक और स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को टैबलेट, स्कूल बैग, स्टेशनरी किट एवं अन्य शैक्षिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डायट प्राचार्य विकास चौधरी, धीरज सिंह, मानिक चंद्र यादव, डीसी नवीन मिश्रा, सौरभ सिंह, मनोज उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed