सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP following in the footsteps of Pandit Deendayal: Ranganath Mishra

पं. दीनदयाल के पदचिह्नों पर चल रही भाजपा : रंगनाथ मिश्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP following in the footsteps of Pandit Deendayal: Ranganath Mishra
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते भाजपा के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चित्रांगन लॉन में बुधवार को भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि भाजपा पंडित जी के बताए पदचिह्नों पर चल रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे। केंद्र और प्रदेश की सरकार उसको अमली जामा पहना रही हैं। सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचे। वह एक प्रमुख भारतीय राजनीतिक विचारक और भारतीय जन संघ के नेता थे। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना की। साल 1964 में पहली बार दिल्ली के निगम चुनाव में पार्टी को पहली जीत मिली। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, प्रदीप सिंह आदि ने भी विचार रखे। इसके पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर अखिलेंद्र सिंह बघेल, सतीश पांडेय, घनश्याम मिश्र, हौसिला पाठक, नागेंद्र सिंह, रमेश पांडेय, आरडी पाल, ओम प्रकाश तिवारी, पूनम गुप्ता, संगीता खन्ना, शिवम तिवारी, राजेंद बघेल, भरतराज सिंह आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed