सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ashish Murder Case: All Four Accused Remanded for 14 Days

आशीष हत्याकांड : चारों आरोपी 14 दिन की रिमांड पर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ashish Murder Case: All Four Accused Remanded for 14 Days
न्यायालय परिसर में पुलिस का विरोध जताते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आशीष यादव हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को सीजेएम आशीष कुमार मिश्रा की कोर्ट में पेश किया।
Trending Videos

पुलिस को 14 दिन की रिमांड मिल गई। चारों को जेल भेजा गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक न्यायालय में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। सीओ औराई राजीव कुमार सिंह के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए।
औराई के बनपुरवा जंगला गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में गोली मारकर आशीष यादव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ ही घंटे में ही नामजद ब्रजेश यादव, अन्नू, लालधर और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। इसमें अन्नू पेशे से अधिवक्ता है। इस पक्ष की तरफ से क्रॉस प्राथमिकी लिखने के लिए तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को पुलिस हत्या के आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सीओ के समझाने पर अधिवक्ता माने। सीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को 14 दिन की रिमांड मिली है। उनको जेल भेजा गया है। पुलिस हर रोज उनसे घटना के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed