सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board Exam: 94 centers connected to state-level and regional control rooms

यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रदेशस्तरीय और क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से जुड़े 94 केंद्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 94 centers connected to state-level and regional control rooms
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों को प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। लखनऊ से सीधे एक-एक केंद्र की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। 15 फरवरी से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष के जिलास्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो जाएगा।
Trending Videos

यहां भी सभी केंद्रों को जोड़ा जाएगा। दोनों पालियों की परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम भी कैमरे की जद में रहेगा। स्ट्रांग रूम के सामने लगने वाला कैमरा 24 घंटे संचालित रहेगा। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन कराने के लिए तैयारी की गई है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक संग सेक्टर एवं जोन मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी 94 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। बुधवार को सभी केंद्रों को राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। मुख्यालय स्थित कंट्रोल कक्ष से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। 15 फरवरी से इसे सक्रिय कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में भी गहमागहमी बढ़ गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी 94 केंद्रों को प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। वहीं से सभी केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी। 15 फरवरी तक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से भी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed