सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An elderly person crossing the road was hit by a bike, death

Bhadohi News: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
An elderly person crossing the road was hit by a bike, death
विज्ञापन
दुर्गागंज। छनौरा बाजार में रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से खदेरू सरोज (62) की मौत हो गई। टक्कर के बाद घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। छनौरा गांव निवासी खदेरू सरोज रविवार की देर शाम सड़क पार कर रहे थे। इस बीच दुर्गागंज के गंगारामपुर निवासी संतोष गौतम तेज गति से बाइक लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।
Trending Videos

ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष दुर्गागंज मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि आगे कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed