सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight roads in the Jnanpur area will be constructed for 3.99 crore

Bhadohi News: 3.99 करोड़ से बनेंगी ज्ञानपुर क्षेत्र की आठ सड़कें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight roads in the Jnanpur area will be constructed for 3.99 crore
जर्जर हाल में छतमी ब्राह्मण बस्ती मार्ग।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर विधानसभा की आठ ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं नवनिर्माण किया जाएगा। जिस पर तीन करोड़ 99 लाख रुपये खर्च होंगे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति प्रदान कर आधी धनराशि जारी कर दी है। यह सड़कें 200 मीटर से लेकर 1.300 किमी की लंबाई वाली हैं। स्वीकृति मिलने पर लोक निर्माण विभाग निविदा की प्रक्रिया में जुट गया है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। इसकी समय-समय पर मरम्म्त, नवीनीकरण कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म होने से पहले ज्ञानपुर विधानसभा की आठ सड़कों की स्वीकृति मिली है। यह सड़कें लिंक और मुख्य मार्ग से अलग-अलग बस्तियों को जोड़ने वाली हैं। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू होगा। होली बाद निविदा जारी हो सकती है।
Trending Videos

इन सड़कों की बदलेगी सूरत
दुलहीपुर-घाटमपुर मार्ग से ब्राह्मण बस्ती मार्ग
मुंदरपुर बाजार से हिंछनपुर प्राथमिक विद्यालय मार्ग
मछुरपट्टी होते हुए प्रधानमंत्री मार्ग तक मार्ग का नव निर्माण
पाली पुलिस चौकी राधा कृष्ण मंदिर तक मार्ग का नवीनीकरण
छतमी में कौलापुर-सेमराध मार्ग से छतमी ब्राह्मण बस्ती मार्ग
कनकपुर कोढ़ी में पाली सुरियावां बरनी से ठाकुर बस्ती मार्ग
तिलंगा खलिया संपर्क मार्ग से विष्णु मिश्रा के घर होते हुए गुलौरी संपर्क मार्ग
अहिरापुर मऊरामशाला ब्राह्मण बस्ती में पाली बस्ती तक संपर्क मार्ग
भरतपुर में संतोष जायसवाल के घर से इंद्रमणि के घर तक की सड़क

ज्ञानपुर विधानसभा की आठ सड़कों के नव निर्माण, नवीनीकरण की स्वीकृति मिली है। जिस पर तीन करोड़ 99 लाख रुपये खर्च होंगे। होली के बाद निविदा जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। - संदीप सरोज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर विधानसभा की कई खराब सड़कों का प्रस्ताव बनाकर दिया गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। सरकार सड़कों को लेकर गंभीर है। सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। - विपुल दूबे, विधायक ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article