सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In ten months, out of two thousand transformers that caught fire, the corporation increased the capacity of only 137.

Bhadohi News: दस महीने में जले दो हजार ट्रांसफॉर्मर निगम ने सिर्फ 137 की ही बढ़ाई क्षमता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
In ten months, out of two thousand transformers that caught fire, the corporation increased the capacity of only 137.
भदोही विद्युत वितरण खंड के वर्कशाप में पड़े खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी शुरू होते ही एक बार फिर से ट्रांसफॉर्मर जलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते 10 महीने में दो हजार ट्रांसफॉर्मर जले। अब गर्मी बढ़ता देखकर निगम ने बिजनेस प्लान योजना के तहत 137 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि करने की प्लानिंग की है। इसमें 25, 50, 100, 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं।
Trending Videos

मार्च के अंत तक क्षमता वृद्धि करने की कवायद में बिजली निगम जुटा है। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि होने से दस लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो वितरण खंड ज्ञानपुर और भदोही है। 29 उपकेंद्रों से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 2.50 लाख उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
ज्यादातर कनेक्शन धारक हाईटेंशन लाइनों का परिवर्तितकरण 25, 63, 100 केवीए वाले ट्रांसफॉर्मर से एलटी लाइन का उपयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर भी अत्यधिक लोड सहन नहीं कर पा रहे हैं।
इस कारण उपभोक्ता ट्रिपिंग से परेशान रहते हैं। तकनीकी कारणों से अघोषित बिजली कटौती या फिर रोस्टर में बिजली की आपूर्ति होती है। लोड बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर जल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed