सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It is the respect for talents that motivates one to do better: MLC Ashutosh Sinha

प्रतिभाओं के सम्मान से वह बेहतर करने के लिए होते हैं प्रेरित : एमएलसी आशुतोष सिन्हा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
It is the respect for talents that motivates one to do better: MLC Ashutosh Sinha
छात्र को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
अभोली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्र प्रोत्साहन समिति सारीपुर, जीयनपुर की ओर से सोमवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। जिले के मेधावियों को सम्मानित करने के साथ-साथ नशा से दूरी बनाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा व सपा विधायक जाहिद बेग ने युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने हवा में सफेद कबूतर और गुब्बारा उड़ाकर किया। कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतिभाओं के सम्मान से वे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। वहीं शिक्षा को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में 180 सामान्य ज्ञान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, 220 हाईस्कूल व इंटर के उन मेधावियों को सम्मानित किया गया, जो हाईस्कूल में 80 और इंटर 75 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। कार्यक्रम में 101 नशामुक्त युवाओं को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वहीं, हर होनहारों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पेड़ भी दिया गया। आयोजक संतलाल ने अतिथियों का स्वागत व आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर मथुरा प्रसाद, विजय राज, राकेश, सुरेंद्र, कोमल, मनोज, अशोक, रंजीत, विधान समेत सैकड़ों लोग रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed