{"_id":"69f6414b8c0f6080d906e5fa","slug":"bridegrooms-niece-dies-in-car-dcm-collision-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-142532-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कार और डीसीएम की टक्कर में दूल्हे की भांजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कार और डीसीएम की टक्कर में दूल्हे की भांजी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे पर दुर्गागंज थाने के ठीक सामने दूल्हे की कार और डीसीएम की टक्कर हो गई। जिसमें दूल्हे की भांजी स्वीटी पाल (9) की मौत हो गई। वहीं दूल्हा समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव से निकली बरात दुर्गागंज थाना क्षेत्र भानीपुर जा रही थी।
भानीपुर निवासी रामरथी पाल की बेटी पूजा पाल की शादी जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी फूलचंद के बेटे मंजीत पाल से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम बरात भानीपुर पहुंचने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था। कार को दूल्हे के लिए सजाया गया। जिसमें दूल्हा समेत कुछ लोग बरात में जा रहे थे। रास्ते में कार जब मछली शहर-भदोही नेशनल हाईवे पर दुर्गागंज थाने के सामने पहुंची, उसी बीच सामने से आ रही एक डीसीएम से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम पलट गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा मंजीत कुमार पाल (26), विरू पाल (11), स्वीटी पाल (9), हरिश्चंद्र पाल (16) निवासी मुरादपुर और रामराज (26) निवासी देवकली थाना सुजानगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल स्वीटी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया था। वहां से रेफर होने के बाद अब तक लोग कैसे हैं। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
Trending Videos