फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car rams into stationary truck daughter-in-law and ailing father-in-law killed husband injured in road acciden

UP: खड़े ट्रक में घुसी कार, बहू और बीमार ससुर की मौत, पति घायल; कैंसर पीड़ित पिता को वाराणसी दिखाकर लौट रहे थे

Fri, 10 Jul 2026 06:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के कटका के पास खड़े ट्रक में कार घुसने से बहू और कैंसर पीड़ित ससुर की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। मृतक प्रतापगढ़ के चिलबिला निवासी थे। शिवम अग्रवाल अपने बीमार पिता को वाराणसी में इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
Car rams into stationary truck daughter-in-law and ailing father-in-law killed husband injured in road acciden
भदोही में हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Accident: भदोही में हाइवे पर खड़े भारी वाहनों के कारण शुक्रवार को बड़ी घटना हो गई। कटका गोदाम के समीप दोपहर करीब तीन बजे खड़े ट्रक में कार घुस गई। जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठी 27 वर्षीय प्रगति खंडेलवाल और उसके ससुर प्रभात अग्रवाल (63) की निवासी चिलबिला प्रतापगढ़ की मौत हो गई। घटना में मृतका के पति शिवम अग्रवाल घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के चिलबिला निवासी शिवम अग्रवाल अपनी पत्नी प्रगति खंडेलवाल और पिता प्रभात अग्रवाल को वाराणसी इलाज के लिए लेकर गए थे। उपचार के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कटका गोदाम के पास राजमार्ग किनारे पहले से खड़ी ट्रकों की लंबी कतार में उनकी कार पीछे से जा घुसी। 

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इससे प्रगति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि प्रभात अग्रवाल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक औराई राजेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसी महिला के शव को बाहर निकाला।

इससे हाइवे के दक्षिणी लेन पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस बल ने वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। घटना के बाद वहां खड़े वाहनों के चालक ट्रक एवं ट्रेलर लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

नो पार्किंग का बोर्ड हटा, हाइवे पर वाहनों का कब्जा, छह माह में तीसरी घटना
वाराणसी- प्रयागराज हाइवे पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने का दावा एक बार फिर फेल हो गया। पुलिस प्रशासन की तरफ से कुछ माह पहले सड़क के किनारे वाहनों पर रोक लगाने के लिए कटका, महराजगंज, कौलापुर समेत करीब छह स्थानों पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया था। शुक्रवार को जहां घटना हुई वहां से बोर्ड ही गायब था। 

छह महीने पूर्व उसी स्थान पर एक ट्रक में कार घुस गई थी। जिसमें पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। तीन महीने पहले बाइक सवार ट्रक में घुस गए थे, जिसमें दो की मौत हो गई थी। हादसों के बाद पुलिस पेट्रोलिंग कर सड़क किनारे ट्रकों के खड़े होने पर रोक लगाता है, लेकिन समय बीतते ही स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed