{"_id":"5eb3006f805c5d270232b429","slug":"case-on-youth-for-spreading-rumors-of-himself-being-corona-positive-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाने पर युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाने पर युवक पर केस
Wed, 06 May 2020 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 06 May 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले की औराई तहसील क बरजीकला गांव निवासी युवक के खिलाफ खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाने के आरोप में औराई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। औराई सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशफाक अहमद की तहरीर पर बरजी कला गांव निवासी सत्यम मिश्रा के खिलाफ बुधवार देर शाम कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उस पर आरोप है कि दिल्ली से आने के बाद उसने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाई। इससे स्वास्थ्य विभाग में भय का माहौल हो गया। इसी दहशत में उसे लेकर जाते समय एंबुलैंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जबकि जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व युवक को बरजी कला गांव से लेकर निकली एंबुलैंस कई सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटी, लेकिन उसे एडमिट न कर एक से दूसरे अस्पताल में भेजा जाता रहा। इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया। इसी दहशत में मोढ़ में चालक एंबुलेंस छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन