सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Couple Ran Racket Two Minors Detained in Varanasi Used WhatsApp to Summon Customers Send Photos

दंपती चला रहे थे रैकेट: वाराणसी में दो नाबालिग हिरासत में, ह्वाट्सएप से बुलाते थे कस्टमर; भेजते थे तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: गिरफ्तार आरोपियों से सारनाथ थाने में पूछताछ जारी है। वहीं, बरामद नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Couple Ran Racket Two Minors Detained in Varanasi Used WhatsApp to Summon Customers Send Photos
वाराणसी में फिर पकड़ाया रैकेट। (रैकेट) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, जबकि गिरोह की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि सोना तालाब के पास एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की और सटीक जानकारी मिलने पर छापेमारी की। मौके से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जिन्हें संरक्षण में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में मनोज और शहीदुन्निसा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सारंग तालाब, नक्खीघाट क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, शहीदुन्निसा इस गिरोह का संचालन कर रही थी और मनोज उसका सहयोगी है, जो उसका दूसरा पति बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले करीब एक महीने से मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के जरिए नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती थीं, जिसके बाद सौदा तय कर ग्राहकों को बुलाया जाता था। भुगतान के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता था और एक ग्राहक से तीन हजार से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कैश बॉक्स सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed