{"_id":"69d9102693096d29df09b008","slug":"video-sir-highest-increase-in-voters-in-bhadohi-lowest-in-gyanpur-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर...भदोही में सबसे अधिक और ज्ञानपुर में कम बढ़े वोटर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर...भदोही में सबसे अधिक और ज्ञानपुर में कम बढ़े वोटर, VIDEO
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सूची जारी की गई। इसमें छह जनवरी 2026 को हुए आलेख्य प्रकाशन से 83 हजार 332 मतदाता बढ़ गए हैं। इसमें भदोही में सबसे अधिक 34 हजार 756 और ज्ञानपुर में 23 हजार 904 वोटर बढ़े। मतदाताओं को सूची में नाम देखने के लिए कहा गया है। मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और 2003 की मतदाता सूची से रिकार्ड न मिलने के चलते 1.31 लाख मतदाता कम हो गए हैं। इससे नई मतदाता सूची में अब 11.06 लाख मतदाता रह गए हैं। जिले में नवंबर 2025 में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए 1325 बीएलओ बूथों से लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। 2025 की मतदाता सूची में कुल 12 लाख 37 हजार 324 मतदाता शामिल थे। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली (अंतिम प्रकाशन) की बूथवार सूची की एक-एक प्रति समस्त विधान सभाओं की साफ्ट व हार्ड कापी उपलब्ध कराई गई। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली कार्यालय समय पर जिले के समस्त मतदान केंद्रों, तहसील कार्यालय (मतदाता पंजीकरण केंद्रों) व जिला निर्वाचन कार्यालय में एक सप्ताह तक नि:शुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल 83 हजार 332 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जबकि 4147 मतदाताओं का नाम मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट आदि होने के कारण अपमार्जित किए गए हैं। अब जिले की वर्तमान मतदाता सूची में कुल 599497 पुरूष, 506642 महिला व 50 थर्ड जेंडर मतदाता समेत कुल 11,06189 मतदाता पंजीकृत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।