{"_id":"69d910168922833dab0d6af2","slug":"video-youth-in-bhadohi-to-gain-sporting-platform-4-crore-rupees-indoor-mini-stadium-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम से युवाओं को मिलेगा खेल मंच; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम से युवाओं को मिलेगा खेल मंच; VIDEO
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चार करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम का ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने भूमिपूजन किया। खेल मैदान में प्रकाश के लिए हाईमास्ट और शहीद स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण की घोषणा किया।
उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को आधुनिक खेल मंच मिलेगा। जहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर वह देश और विदेश में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। कहा कि 1889 में स्थापित इस विद्यालय की गरिमा को और बढ़ाने के लिए यह मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है, जो कॉलेज के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। उन्होंने प्रधानाचार्य आलोक तिवारी से कहा कि उक्त विद्यालय के विकास का प्रस्ताव बनाकर दें उसका विकास कराया जाएगा। सूबे की 403 विधानसभाओं में इकलौते ज्ञानपुर में दो पक्का पुल स्वीकृत हुए। उन्होंने दावा किया कि जो विकास कार्य 50 साल में नहीं हुए वह पांच साल के अंदर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं और आने वाले पांच वर्षों में ज्ञानपुर विधानसभा में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्यामदास गुप्ता, भाजपा के पूर्व महामंत्री रमेश पांडेय, सभासद विजय बिंद, चेयरमैन ग्रामीण विकास बैंक विजय बहादुर सिंह ने सरकार के विकास कार्य को गिनाया। संचालन गोरेलाल पांडेय ने किया। इसके पूर्व अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोपीगंज जितेंद्र गुप्ता, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, विभूति तिवारी, रामविलास मिश्र, सभासद रमेश पासी, नागेंद्र सिंह आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।