Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Bulldozers Roll Over Illegal Encroachments of Three Drug Traffickers in Moga; Panchayat Land Reclaimed
{"_id":"69d8be711b4d5ce53f003294","slug":"video-bulldozers-roll-over-illegal-encroachments-of-three-drug-traffickers-in-moga-panchayat-land-reclaimed-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में तीन नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, पंचायत जमीन करवाई मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में तीन नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, पंचायत जमीन करवाई मुक्त
मोगा में थाना बधनी कलां पुलिस ने नगर पंचायत के सहयोग से तीन नशा तस्करों द्वारा पंचायत जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए पीला पंजा चलाया और जमीन को मुक्त करवाया। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 10 अप्रैल को पुलिस और नगर पंचायत अधिकारियों की निगरानी में संयुक्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि कुलवंत सिंह और उसके बेटे गगनदीप सिंह ने करीब 7-8 मरले पंचायत जमीन पर अवैध मकान बनाकर कब्जा किया हुआ था। वहीं दर्शन सिंह ने लगभग 1.75 मरला जमीन पर चारदीवारी कर कब्जा किया हुआ था, जबकि रेशम सिंह ने करीब 8.50 मरले पंचायत जमीन पर अवैध चारदीवारी कर रखी थी।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी नशा तस्करी से जुड़े हुए हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। कुलवंत सिंह पर एक, गगनदीप सिंह पर तीन, दर्शन सिंह पर दो और रेशम सिंह पर नौ मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि कब्जा की गई जमीन पर बनी संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी अवैध निर्माणों को हटाकर पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।